Uttarakhand News

कृपया ध्यान दें, एक जुलाई से बदल गया है उत्तराखंड पहुंचने वाली प्लाइटों का समय

Ad

कृपया ध्यान दें, आज से बदल गया है उत्तराखंड पहुंचने वाली प्लाइटों का समय

देहरादून: बुधवार से राजधानी देहरादून पहुंचने वाली फ्लाइटों का वक्त बदल गया है। अब फ्लाइटों का शेड्यूल क्या रहेगा इस बारे एयरपोर्ट निदेशक बीके गौतम ने बताया की उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक जुलाई को एयर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची और 8:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी। दूसरी फ्लाइट पंतनगर से 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची और उसने 11:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को मुंबई से दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट आएगी और और यहां से दोपहर 1:05 पर मुंबई के लिए रवाना होगी। इंडिगो की दूसरी फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1:50 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इंडिगो की तीसरी फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलुरु से दोपहर 2:55 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और दोपहर 3:55 बजे वापस रवाना होगी। एयर इंडिया की आखिरी फ्लाइट शाम 7:10 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और शाम 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। बता दें कि एक जून से विमान सेवा देश में शुरू हुई है। अनलॉक 2 देश में एक जुलाई से लागू हो गया है और उम्मीद कि जा रही है कि धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top