Uttarakhand News

उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात,किसी भी दुकान से ले सकेंगे सस्ता राशन

Ad

उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात,किसी भी दुकान से ले सकेंगे सस्ता राशन

देहरादूनः उत्तराखंड के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड में 1 जुलाई यानी आज से 7500 सस्ते गल्ले की दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू हो जाएगी। इस योजना के शुरू होने से से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड पर किसी भी दुकान से सस्ता राशन मिल सकेगा। इतना ही नही दूसरे राज्यों में बने कार्ड से भी राज्य में राशन उपलब्ध होगा। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। राज्य में अभी 9200 सस्ते गल्ले की दुकानों के जरिए 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन दिया जाता है। इनमें से केवल 7500 दुकानों में बायोमेट्रिक मशीनें लग पाई हैं। वहीं 1700 दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगी है।

सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार का कहना है कि 1 जुलाई से राज्य की 7500 दुकानों में वन नेशन वन राशन की योजना शुरू हो जाएगी। एनएफएसए के तहत आने वाले प्राथमिक और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों पर यह स्कीम लागू होगी। इनकी संख्या 13 लाख से अधिक है। कोरोना माहामारी के बीच लोगों के एक बड़ी राहत मिली है।

pc-financialexpress.com

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top