Uttarakhand News

ऐसी दोस्ती से दूर रहें,उत्तराखंड में मोबाइल के लिए दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मार डाला

Ad

ऐसी दोस्ती से दूर रहें,उत्तराखंड में मोबाइल के लिए दोस्तों ने अपने ही दोस्त को मार डाला

देहरादूनः दोस्ती नाम सुनते ही आपके चहरे पर मुस्कान आ जाती है। एक दोस्त अपने दोस्त के लिए कुछ भी कर देता है। जहां दोस्ती होती है वहां मामूली विवाद तो होते ही रहते हैं। लेकिन नई टिहरी से एक मामला सामने आया है जिसने दोस्ती शब्द पर एक काला धब्बा लगा दिया है। जहां दोस्तों ने मामूली सी बात से खफा होकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। विवाद की जड़ थी मोबाइल। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। और दोनों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना ढुंगीधार इलाके की है। मरने वाले युवक का नाम मनीष था। वो पीपली गांव के पास रहता है। पुलिस को दी गई तहरीर में परिवारवालों ने बताया कि मनीष को उसके दो दोस्त किसी काम के बहाने से ढुंगीधार ले गए थे। जहां दोनों ने पहले मोबाइल को लेकर मनीष के साथ झगड़ा किया। बाद में दोनों ने पीट-पीटकर मनीष की हत्या कर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई अनिल का कहना है कि रविवार को शाम करीब पांच बजे जब वह पानी भरने गदेरे में गया तो उसने देखा कि पिपली गांव निवासी पंकज व एक अन्य लड़का उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने बीच-बचाव किया तो पंकज ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में उसके गले में भी खरोंच आई है। घटना के बाद परिवारवालों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नई टिहरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

कोतवाल चंदन सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवकों में से एक युवक बालिग और दूसरा नाबालिग है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top