Nainital-Haldwani News

नैनीताल के मशहूर मनु महारानी के बाहर होटल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Ad

नैनीताल के मशहूर मनु महारानी के बाहर होटल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नैनीतालः कोरोना ने जहां कई लोगों की जान ली है वहीं कई लोगों की नौकरियों भी इस माहामारी के वजह से चली गई है। लॉकडाउन होने से कामकाज ठप हुआ तो नौकरी करने वालों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा। कई लोगों की नौकरी चली गई तो कई लोगों को आधे वेतन में अपना गुजारा करना पड़ रहा है। माहामारी के वजह से पर्यटन व्यवसाय ठप हो गया है।और इसका खामियाजा होटल में कार्यरत कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। नैनीताल के तमाम होटलों में कर्मचारियों के वेतन में आधे से अधिक की कटौती की जा रही है।इतना ही नही वहीं लोगों को नौकरी से निकालने के मामला भी समाने आ रहा है। शहर के मनु महारानी होटल प्रबंधन ने गुरुवार सुबह 96 कर्मचारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। गुस्‍साए कर्मचा‍रियों ने होटल के गेट पर ही विरोध-प्रदर्शन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में डेंगू की जांच के लिए देने होंगे 100 रुपये,डीएम ने जारी किए निर्देश

बता दें कि गुरुवार को मुन महारानी होटल के कर्मचारी ड्यूटी पर होटल पहुंचे तो उन्हें गेट बंद मिला। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया तो भी गेट नहीं खुला। इसके बाद कर्मचारियों ने गेट के पास ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। होटल प्रबंधन के अधिकारी होटल के अंदर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी गेट नही खोला। बताया जा रहा है कि 96 कर्मचारियों को आधा वेतन देने का मामला है।

उत्तराखंड में गजब हो गया,नौ बच्चों की मां 22 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार

होटल के जीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी को होटल से निकाला नहीं जा रहा है। इस बात को लेकर सभी कर्मचारी निश्चिंत रहें। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों को आधे सेलरी देने की बात है। दो तीन महीने में जैसे ही सब सही हो जाएग वैसे ही उनका वेतन पहले जैसा ही कर दिया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top