Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए तो फौरन कॉल कीजिए, बस इन बातों का ध्यान रखना

Ad

हल्द्वानी: जिले में शुक्रवार को 1342 मामले ज़रूर सामने आए हैं। मगर 833 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। इस वक्त हल्द्वानी शहर में भी कोरोना का कहर चल रहा है। सभी कोविड अस्पतालों पर काफी दबाव है। इसलिए थोड़े कम गंभीर मरीज घर पर ही आइसोलेट होकर रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में अगर घर पर आपको ऑक्सीजन सिलेंडर की ज़रूरत पड़ रही है तो आप इस खबर को पूरा पढ़िए।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर में अब धीरे धीरे ऑक्सीजन समेत सभी किल्लतें दूर हो रही हैं। हल्द्वानी में अगर आप ऑक्सीजन सिलेंडर लेना चाहते हैं तो आप चिराग और अग्रवाल गैंस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तीन दिन के भीतर लौटाना होगा। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के मालिकों के नंबर पूर्व में भी प्रकाशित हो चुके हैं। जरूरतमंद लोग संपर्क कर सकते हैं। बहरहाल ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए आपको केवल डॉक्टर का पर्चा, कोविड की पॉजिटिव रिपोर्ट एवं आधार कार्ड दिखाना होगा।

अग्रवाल ऑक्सीजन गैस एजेंसी के मालिक अमित अग्रवाल ने सिलेंडर से जुड़ी जानकारी साझा की हैं। वे बताते हैं कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडर दो तरीके का होता है और दोनों का सिक्योरिटी चार्ज भी अलग होते हैं। लिहाजा तीन दिनों में सिलेंडर लौटाने पर सिक्योरिटी में से कुछ चार्ज काटकर बाकी रुपए वापिस कर दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि छोटे (1500 क्यूबिक मीटर) सिलेंडर के लिए नौ हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होती है। सिलिंडर वापस करने के दौरान एक हजार रुपये काटकर आठ हजार रुपये लौटा दिए जाते हैं। इसके अलावा बड़े (1500 क्यूबिक मीटर) के लिए 16 हजार रुपये जमा करने होते हैं और वापस करते समय एक हजार रुपये काटकर 15 हजार रुपये लौटा दिए जाते हैं।

इसमें एक अहम बात यह भी है कि आप सिलेंडर को दोबारा भरवाना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। लिहाजा उसके लिए आपका निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। बता दें कि छोटा गैस सिलिंडर अगर दोबारा भरवाते हैं तो 150 रुपये देने होते हैं, जबकि बड़ा सिलिंडर दोबारा भरवाने पर चार सौ रुपये देने होते हैं।

संपर्क सूत्र

अग्रवाल ऑक्सीजन गैस एजेंसी, प्रेमपुर लोशज्ञानी – 9837624100

चिराग ऑक्सीजन गैस एजेंसी, कोटाबाग – 9837649256

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का चयन,देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को मिली जगह

यह भी पढ़ें: नैनीताल: शुरू हुई पुलिस की एंबुलेंस सेवा, जवानों समेत स्थानीय लोगों भी मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के नवनीत राणा की अनोखी पहल, गरीब व्यक्ति को एक रुपए में मिलेंगी कोरोना की दवाइयां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आदेश जारी, सभी सरकारी महाविद्यालयों में करीब एक महीने की छुट्टी घोषित

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में लगा वीकेंड Curfew, डीएम ने तत्काल प्रभाव से लागू किया

यह भी पढ़ें: नैनीताल: कोरोना के दौर ने चिड़ियाघर के जानवरों को दिया जंगल वाला बेहतर जीवन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top