Nainital-Haldwani News

प्रशासन का फैसला रानीबाग स्थित HMT के पुराने भवन बनेंगे क्वारंटाइन सेंटर

Ad

हल्द्वानी: मुख्य शहर को कोरोना वायरस से दूर रखने के लिए प्रशासन एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रशासन की मदद एचएमटी के वो भवन करेंगे जिन्हें खंडहर से ज्यादा कुछ नहीं कहा जाता है। भीमताल मोटर मार्ग पर स्थित एचएमटी के दशकों पुराने भवनों को प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने का फैसला लिया है। पिछले दो दिन दिन नैनीताल जिले के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। यहां मरीजों की संख्या 6 हो गई है। एचएमटी रानी बाग फैक्ट्री परिसर में कुछ 100 से अधिक मकान हैं, जिन्हें प्रशासन कोरोटाइन के लिए इस्तेमाल करेगा।

एडीएम नैनीताल और पुलिस की टीम ने द्नारा एचएमटी रानीबाग स्थित आवासीय परिसर मुआयना किया जा चुका है। प्रशासन ने सभी मकानों को अपने अधीन कर लिया है। प्रशासन द्वारा सफाई कराई जा रही है। प्रशासन ने इन इमारतों का चयन इसलिए भी किया क्योंकि यह शहर से दूर हैं और संक्रमण फैलने का डर भी कम रहेगा। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, जिसे देखते हुए क्वॉरेंटाइन सेंटर की संख्या भी बढ़ाया जा रहा है। जो लोग जिले में फंस गए हैं उन्हें शेल्टर होम में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top