Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, देसी शराब संग दबोचा तस्कर

Ad

हल्द्वानीः शहर में नशा और देसी शराब की तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। शहर के युवाओं को नशे का सामान देने के लिए नशे और देसी शराब के तस्कर आए दिन शहर में जाल बिछाए हुए है। वही शहर में नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन आए दिन अभियान चला रही है। ऐसे में पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। पुलिस ने एक देसी शराब के तस्कर को पकड़ लिया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 72 देसी पव्वे बरामद किए हैं।

बता दें कि शहर में बढ़ रही शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस आए दिन अभियान चला रही है। रविवार शाम आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल टीम के साथ गश्त पर थे। तभी अचानक उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 72 देसी शराब के पव्वे बरामद किए। तस्कर की पहचान गैस गोदाम रोड निवासी सतीश बताई गई है। वहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में नशे के मामले और शराब की तस्करी बढ़ते ही जा रही है। आज शहर का युवा पीड़ी मजे के लिए नशे की शुरुवात करता है लेकिन धीरे धीरे वो शराब और नशे के इस दलदल में फंसता ही चले जाता है। वहीं शहर में नशे के तस्कर मायाजाल बिछाऐं बैठें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top