Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से नेपाल ले जा रहे थे लाखों की दवाइयां, चार युवक गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानीः हल्द्वानी से आयुर्वेदिक दवाइयां खरीदकर नेपाल ले जा रहे चार नेपाली युवकों को सीमा पर एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एससबी ने उन्हें कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। बरामद की गई दवाइयों की कीमत दो लाख रूपये बताई जा रही है।

बता दें कि मंगलवार देर शाम को नेपाल जिले के लमजंग के सीसहार गांव निवासी राम कुमार गुरुंग, जिला धनुसा के चुरई सिद्धहली निवासी राम कुमार खड़का, जिला दोखला के मालू गांव निवासी राम कुमार श्रेष्णा और चितवन जिले के भरतपुर निवासी प्रहलाद पाठक बैग में दवाईयां लेकर टनकपुर बैराज से नेपाल ले जा रहे थे। वहीं बैराज में तैनाथ एसएसबी के सहायक उप निरिक्षक निहाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने उन चारों युवकों को चेकिंग के लिए रोका। जब जवानों ने उनके बैगों की तलाशी ली तो उनके बैग से आयुर्वेदिक कंपनी की बहुत ज्यादा मात्रा में दवाइयां बरामद हुई।

max face clinic haldwani

बिओपी इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि युवकों से जब पूछताछ कि गई तो उन्होने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी में एक आयुर्वेदिक कंपनी का मारकेंटिंग सदस्य बनने पर खरींदी। दवाइयां खरीदने के बाद वे इसे नेपाल ले जा रहे थे। युवकों ने बताया कि वे इन दवाइयों को नेपाल में एमआरपी में बेंचने वाले थे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान से खुशखबरी, हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने बनाई टीम इंडिया में जगह

यह भी पढ़े:उत्तराखण्ड में एक और हादसा, लोगों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंडः ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, युवती की हुई मौत, युवक घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top