Uttarakhand News

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उत्तराखंड में घूम सकते हैं पर्यटक

Ad

देहरादून: उत्तराखंड घूमने आने के इच्छुक लोगों के लिए अहम खबर है। सरकार ने सैलानियों के लिए किछ नियम बनाए है और उनमें वो खरे उतरते हैं तो उन्हें राज्य में घूमने की अनुमति मिलेगी। इस बारे में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में आने वाले सैलानियों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही एंट्री दी जाएगी। उन्हें अपनी रिपोर्ट दिखानी होगी। पर्यटक प्रदेश के होटलों में भी ठहर सकेंगे, लेकिन इसके लिए भी उन्हें कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने कहा कि अनलॉक-2 में राज्य में काफी सहूलियतें मिल रही है। प्रदेशवासियों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी गई है। कोरोना वायरस के आंकड़ों पर सरकार की नजर है और सभी प्लान उसी के आधार पर बनाए जा रहे हैं। इस महामारी के कारण सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक दिक्कतें भी उत्पन्न हुई हैं।

पिछले दो दिनों में प्रदेश में कोरोना के मामलों में ठहराव व गिरावट आई है। इस दिशा में हम सचेत हैं और राज्य में आने वालों की चेकिंग की जा रही है, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री देखी जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यटक प्रदेश में आकर होटल में ठहर सकते हैं। इसके लिए उनका 48 घंटे पहले का कोरोना टेस्ट नेगेटिव होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top