Uttarakhand News

उत्तराखंड में ड्यूटी से हटाए गए रोडवेज के 200 चालक,परिचालक

Ad

उत्तराखंड में ड्यूटी से हटाए गए रोडवेज के 200 चालक,परिचालक

देहरादूनः रोडवेज में संविदा पर रखे गए 200 चालकों,परिचालकों को प्रंबधन ने ड्यूटी से हटा दिया है। परिवहन निगम प्रबंधन ने सभी चालकों, परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई उनके कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं किए जाने के चलते की है। इतना ही नहीं प्रबंधन ने कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं कराने वाले सभी चालकों, परिचालकों को 10 जून के बाद वेतन भुगतान नहीं करने का भी आदेश जारी किया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि परिवहन निगम में 750 से अधिक चालक,परिचालक संविदा पर हैं। इन सभी को हर साल अपने कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण कराना होता है। ऐसे कई चालक,परिचालक हैं जिनके कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण कई साल से नही हुआ है। बीते दिनों महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से इस संबंध में सभी सहायक महाप्रबंधकों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए कि इन चालकों, परिचालकों का कॉन्ट्रैक्ट नवीनीकरण प्राथमिकता पर कराया जाए। साथ ही जिन चालकों, परिचालकों द्वारा कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं कराया जाता है उन्हें 10 जून के बाद परिवहन निगम की जनशक्ति में शामिल ना किया जाए। और ऐसे सभी चालकों,परिचालकों को ड्यूटी पर न भेजा जाए।

प्रबंधन के इस फैसले के बाद चालकों,परिचालकों ने कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण करा लिया है। लेकिन अभी भी 200 के करीब ने अपना नवीनीकरण नही कराया है। और उनको ड्यूटी से निकाल दिया गया है। ड्यूटी से हटाए गए चालक,परिचालकों की दिक्कतें अब और भी बढ़ने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top