Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, सिडकुल में करते थे नौकरी

Ad

हल्द्वानी: देवलचौड़ क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई । टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस अभी डंपर चालक की तलाश कर रही है। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मृतकों की पहचान देवेंद्र निवासी मुक्तेश्वर और मुखानी निवासी अरुण फुलारा रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी मुताबिक दोनों सिडकुल रुद्रपुर में काम करते थे। दोनों रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी साढ़े आठ से पांच बजे की जनरल शिफ्ट थी। करीब साढ़े आठ बजे रुद्रपुर को ओर ही जा रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र ने सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर अरुण के परिजन मोर्चरी पहुँच गए।

उत्तराखंड: 1200 पार हुई ठीक होने वालों की संख्या, राजधानी में हालात अच्छे नहीं

उत्तराखंड:स्कूल में देखा था देश सेवा का सपना,IMA पासिंग परेड के बाद वायरल हुए तीन दोस्त

अरे गजब-बेंगलुरु में हुआ विवाह,उत्तराखंड से परिवारवालों ने ऑनलाइन दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के लोगों को करना होगा थोड़ा और इंतजार,नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

टीपी नगर चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि सुनार गली मुखानी निवासी अरुण फुलारा(32) पुत्र एलडी फुलारा और सलियाकोट, सुंदरखाल, नैनीताल निवासी देवेंद्र आर्य(38) पुत्र राम लाल सिडकुल की ऑटो लाइन कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा कोतवाल संजय कुमार घटना स्थल का मुआयना कर मोर्चरी पहुँचे। बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top