Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पॉलीशीट निवासी चैतन्य पांडे का NDA में चयन, देश में हासिल किया चौथा स्थान

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर दिव्यम रावत के दो शतक के बाद एक और युवा ने शहर का नाम रौशन किया है। पॉलीशीट निवासी चैतन्य पांडे ने एनडीए की परीक्षा में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। चैतन्य पांडे के पिता संजय पांडे अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निर्मला कान्वेंट काठगोदाम से हुई है फिर उनका दाखिला राष्ट्रीय इंडियन मिलट्री कॉलेज देहरादून में हुआ और उन्होंने वहां से इंटर तक पढ़ाई की।

ADVERTISEMENTS Ad

चैतन्य ने पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा को क्लियर किया है। उन्हें देश में चौथा स्थान मिला है। अपनी कामयाबी का श्रेय उन्होंने माता-पिता के साथ ही अपने चाचा और ताऊ को दिया है। चैतन्य बचपन से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखते थे और अब वह पूरा हो पाएंगे। चैतन्य की कामयाबी से परिवार में काफी खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top