Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल के छात्र रहे रोहित डांगी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेट

Ad

ROHIT DANGI: INDIAN ARMY: LIEUTENANT: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना लाखों युवा देखते हुए लेकिन कुछ ही युवाओं का सपना साकार होता है। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही है। मौजूदा वक्त में ना जाने कितने कोर्स आ गए हैं। युवाओं को हर क्षेत्र में कामयाबी मिल रही है लेकिन सेना में जाने की ललक का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हल्द्वानी के एक और युवा ने भारतीय सेना में शामिल होने के सपने को साकार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी एचएमटी निलियम कॉलोनी निवासी रोहित डांगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेट बन गए हैं। बीते दिनों आईएमए देहरादून से पासआउट होकर सेना में शामिल हुए। इन दौरान उनके अभिभावक मौजूद रहे और बेटे के कंधे पर सितारे लगाकर उस लम्हें को जिया, जिसका उन्हें वर्षों से इंतजार था। बता दें कि साल 2022 में रोहित डांगी ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उन्हें पूरे देश में 26वां स्थान हासिल हुआ था।

हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से पढ़ाई करने वाले रोहित डांगी ने 12वीं के बाद  दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया था। जहां से रोहित ने बीएससी की डिग्री प्राप्त की। वो सीडीएस परीक्षाओं की तैयारी करने लगे और उन्हें सफलता मिल गई।

मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के मजखाली क्षेत्र के मल्ला डांगीखोला गांव के रहने वाले रोहित डांगी के पिता का नाम जीवन सिंह डांगी है जो बतौर ऑनरेरी सूबेदार मेजर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रोहित ने सेना में सेवा देने की प्रथा को कायम रखा। रोहित भारतीय सेना में सम्मिलित होने वाले अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं। उनसे पूर्व उनके परदादा स्व. शेर सिंह डांगी बतौर नायक, दादा शिव सिंह डांगी बतौर ऑनरेरी कैप्टन भारतीय सेना के लिए सेवाएं दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top