Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, मेयर ने मानहानि का नोटिस देने की बात कही

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने मेयर पर विपक्षी पार्षदों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। कांग्रेसी पार्षदों के साथ नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी का सहयोग किया। उन्होंने बेल में आकर जमकर विरोध किया। यही नहीं कांग्रेस पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त पर भेदभाव का आरोप लगाया। बता दें कि गुरुवार को इस कार्यकाल की अंतिम बोर्ड बैठक में बजट भी पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने वार्डों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराज पार्षदों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम फायदे के बजाय तीन करोड़ का घाटा दिखा रहा है। वहीं बोर्ड बैठक समाप्त होने के बाद मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि हल्द्वानी के विकास के लिए बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी पर मानहानि का दावा करने की बात कही है। मेयर ने कहा कि रवि जोशी द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेयर ने कहा कि रवि जोशी कहीं और से तोते की तरह संचालित होते हैं जो होटल में बैठक करते हैं और बोर्ड मीटिंग में नीचे बैठ जाते हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top