Nainital-Haldwani News

हरदा के फेसबुक पोस्ट से कयासों का बाज़ार गर्म, मतगणना के बाद नई पारी का किया जिक्र…!

Ad

लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी एक और फेसबुक पोस्ट से उत्तराखंड में कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। इस बार हरदा ने फेसबुक पर मतगणना के बाद नई पारी खेलने की बात कही है। इस पोस्ट को कई कड़ियों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 10 मार्च को मतगणना होनी है। इसी दिन सभी प्रत्याशियों व पार्टियों का करियर डिसाइड होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

पीते हरीश रावत ने फेसबुक पर लिखा कि वह खुद को मतगणना के साथ एक नई पारी खेलने के लिए संकल्पित करना चाहेंगे। उन्होंने कहा है कि मैंने अपने सोशल मीडिया साथियों से 10 मार्च तक तीन वीडियो साझा करने की बात कही है। बता दे कि इसी पोस्ट से पुरे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। राजनीति के सभी गलियारों में चर्चाएं बढ़ गई हैं।

हरदा ने लिखा कि इन वीडियो में उनके बचपन से लेकर चुनाव से पहले विषम परिस्थितियों में चुनाव अभियान संचालन की चुनौती भी दिखेंगी। हरीश रावत ने कहा कि तीन चरण में पिछले दो महीने के कुछ प्रसंगों को लोगों के साथ साझा करूंगा। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान का संचालन करना एक करिश्मे से कम नहीं था। दोस्तों ने इंटरनेट मीडिया को संभाला और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया, इसलिए उनके चित्र साझा करूंगा।

इसके आगे हरदा ने माया उपाध्याय, कैलाश खेर, दिलबाग मोर जैसी हस्तियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रात में इन्हीं के गीत सुन कर सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं उस हरीश रावत को भी याद करना चाहता हूं। जिसका बचपन मात-पिता की गोद में बीता और उसके बाद का सफर किस तरह का रहा। उल्लेखनीय है कि हरीश रावत लड़कों से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top