Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी समेत जिले के सभी स्कूलों में 14 फरवरी को रहेगी छुट्टी, इंटरनेशनल स्टेडियम रहेगा पैक

Ad

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन, 14 फरवरी को, नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी होगी। इस आदेश को मुख्य शिक्षा अधिकारी, गोविंद राम जायसवाल ने जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा। यह समारोह गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में शामिल होंगे हजारों वीआईपी और वीवीआईपी

इस आयोजन में करीब दो हजार वीआईपी और दो ढाई हजार वीवीआईपी लोग भाग लेंगे। स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में लगभग 11 हजार लोग बैठ सकेंगे।

पास के बिना इंट्री नहीं, वीवीआईपी प्रोटोकॉल लागू

गृह मंत्री अमित शाह के वीवीआईपी प्रोटोकॉल के चलते, स्टेडियम में किसी को भी बिना पास के इंट्री नहीं दी जाएगी। केवल उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा रंगीन पास दिए गए हैं।

दूरदर्शन और डिजिटल स्क्रीन से लोग देख सकेंगे कार्यक्रम

अगर आम लोग समारोह में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें दूरदर्शन पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, हल्द्वानी में सड़क किनारे डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे लोग स्टेडियम के अंदर का हाल देख सकेंगे।

उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दिन

14 फरवरी का दिन राष्ट्रीय खेलों के समापन के दृष्टिकोण से उत्तराखंड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top