Chamoli News

जोशीमठ प्रभावितों के लिए डेढ़ लाख रुपए का राहत पैकेज, किसी भी भवन को नहीं तोड़ा जाएगा !

Ad

देहरादून: सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम जोशीमठ आपदा पर प्रेसवर्ता की। उन्होंने जोशीमठ में प्रशासन द्वारा अबतक चलाए जा रहे आपदा राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए एक लाख पचास हजार रूपए की एक ओर धनराशि का राहत पैकेज देने की घोषणा की गई है। प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत आजतक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है।

सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम जोशीमठ ने कहा कि जोशीमठ में दरारों का का कारण पता लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा कई वैज्ञानिकों की टीम पहुंच रही हैं और रिपोर्ट के सामने के बाद ही कारण के बारे में कुछ बताया जा सकता है। पहाड़ और रोड काटे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य जनता को सुविधा देने के लिए ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कि जो परियोजनाएं नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं, उन्हें बंद करना उचित नहीं हैं। इससे विकास ही प्रभावित होता है।

सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम जोशीमठ ने ध्वतीकरण को लेकर भी कुछ जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि केवल दो होटलों को ही डिस्मेटल किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी आवासीय भवन को डिस्मेटल नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुछ स्टेल होल्डर्स ने अपने भवन को डिस्मेटल करने का आग्रह किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जोशीमठ के घरों में जो निशान लगाए गए हैं वो खाली करने के लिए लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top