National News

चंद्रयान-3 मिशन में काउंटडाउन को आवाज देने वाली वैज्ञानिक का निधन

Ad

नई दिल्ली: इसरो (ISRO) की एक वैज्ञानिक वलारमथी का निधन हो गया। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में काउंटडाउन को आवाज दी थी। वलारमथी का निधन हृदय गति रुकने से हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से एक दुखद खबर सामने आई है। इसरो की एक वैज्ञानिक वलारमथी का निधन हो गया। हृदय गति रुकने से उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली। वह वलारमथी ही थीं, जिन्होंने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में अपनी आवाज दी थी। उनकी आखिरी बार उलटी गिनती अभी हाल ही में दी थी, जब देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हुआ था। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर वैज्ञानिक डेटा इकट्ठा करने के लिए मिलकर काम कर रहे थे। APXS और LIBS पेलोड को चंद्र मिट्टी और चट्टानों की मौलिक और खनिज संरचना का विश्लेषण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यदि प्रज्ञान रोवर “सफल जागरण” (सफल रूप से सक्रिय) नहीं होता है, तो यह भारत के चंद्र राजदूत के रूप में हमेशा के लिए चंद्रमा पर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top