Nainital-Haldwani News

कॉर्बेट पार्क 60 हज़ार पर्यटकों को देगा डेढ़ करोड़ रुपए!

Ad

रामनगर: जिम कॉर्बेट पार्क प्रशासन पर्यटकों को करीब डेढ़ करोड़ रुपए वापिस करेगा। ये रुपए उन पर्यटकों को वापिस किए जाने हैं जिनकी बुकिंग कोरोना के कारण रद्द कर दी गई थी। लिहाजा आपको याद होगा कि एक मई 2021 से ही प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की वजह से पार्क को बंद कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस ने जिले में खासा कोहराम मचाया। जिससे कई पर्यटन गतिविधियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने पार्क को बंद किया तो काफी पर्यटकों द्वारा की जा चुकी एडवांस बुकिंग को रद्द किया गया। ऐसे में अब प्रशासन की तरफ से लगभग 60 हजार पर्यटकों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये वापस करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें: हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे नीचे, प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर रोज खर्च किए केवल 5.38 रुपए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घर में केमिकल से बनाते थे कच्ची शराब, गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि एक मई को कॉर्बेट पार्क पर्यटकों के लिए बंद किया क्योंकि उस वक्त कोरोना अपने पीक पर था। इसी वजह से कई महीनों पहले से की गई पर्यटकों की बुकिंग को रद्द करना पड़ा। जिससे पर्यटकों को मायूस होना पड़ा।

उन्होंने बताया कि करीब 60 हजार पर्यटकों ने जंगल सफारी के लिए बुकिंग की थीं। अब शासन स्तर पर बुकिंग के रुपए वापिस करने की बात चल रही है। इस संबंध में निर्देश मिलते ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये पर्यटकों को वापस किए जाएंगे। फिलहाल कॉर्बेट मानसून सत्र को देखते हुए बंद है और अब अक्टूबर में पर्यटन शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार से HC ने पूछे सवाल, चारधाम यात्रा को लेकर जल्दबाज़ी क्यों है

यह भी पढ़ें: चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर ज़रूरी अपडेट, इन वाहनों को नहीं मिलेगी अनुमति

यह भी पढ़ें: जय हो, बाबा नीम करौली के दर्शन को खुल गए कैंची धाम के द्वार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, वन दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए जानें नया अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top