Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: घर में केमिकल से बनाते थे कच्ची शराब, गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत

उत्तराखंड: घर में बनाते थे कच्ची शराब, गैस लीक होने से पिता व बेटों की मौत
Ad

जसपुर: लापरवाही इंसान की जान लेने तक का माद्दा रखती हैं। जिले के गांव राजपुर केसरिया के एक निर्माणाधीन मकान में पिता, दो जवान बेटों के साथ एक मेहमान की मौत तब हो गई जब केमिकल से शराब बनाने के दौरान गैस लीक हो गई। चार मौतों से गांव में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल डिलारी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में राजेंद्र सिंह अपने निर्माणाधीन मकान में काफी समय से कच्ची शराब बनाने का धंधा करता था। जहां पर बकायदा एक तहखाना और सुरंग का निर्माण भी उसने करा रखा था। यहीं पर कच्ची शराब बनाने का काम होता था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने रोकी एंफोटेरिसीन-बी इंजेक्शन की खरीद,हैरान कर देगा कारण

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:हाईस्कूल का नतीजा 9वीं के अंकों पर होगा निर्भर, विभाग ने लिया फैसला

सोमवार देर रात की बात है जब एक ग्राहक के पहुंचने राजेंद्र का बेटा हरकेश तहखाने से शराब लेने गया। लेकिन वह लौटा ही नहीं। इसके बाद दूसरा दूसरा बेटा प्रीतम गया और वह भी नहीं लौटा। बाद में राजेंद्र खुद तहखाने में चला गया। जब वह भी नहीं लौटा तो उसका मौसेरा भाई ऊधमसिंह नगर का माल धन निवासी रमेश तहखाने में गया।

इसके बाद चारों की काफी देर तक बाहर नहीं आए। बाद में जब परिवार के लोगों ने डर कर वहां जा कर देखा तो उनके आंखें फटी की फटी रह गईं। तहखाने में चारों बेसुध पड़े हुए थे। हालांकि तब तक गैस का प्रभाव कम हो गया था। उन्हें धारक नगला स्थित अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक जान जा चुकी थी। डिप्टी एसपी डा. अनूप सिंह पहुंच चुके हैं। डा. अनूप सिंह ने घटना की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जल्द शुरू हो सकती हैं ऑफलाइन कक्षाएं, तैयारी शुरू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब इस रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें,दस रुपए न्यूनतम किराया

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: रोजी-रोटी को तरस रही 24 गोल्ड मेडल जीत चुकी देश की पहली दिव्यांग शूटर

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं बोर्ड की वैकल्पिक परीक्षा 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगी!

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top