Pauri News

हड़कंप: द्वारीखाल में गुलदार का आतंक, 28 साल के युवक को बनाया अपना शिकार

हड़कंप: द्वारीखाल में गुलदार का आतंक, 28 साल के युवक को बनाया अपना शिकार
Ad

द्वारीखाल: दूरस्थ पहाड़ी इलाकों अथवा जंगल से जरा भी सटे इलाकों में जंगली जानवरों का खतरा हमेशा बना रहता है। इधर, किनसुर ग्राम पंचायत के एक गांव में गुलदार का आतंक तब देखने को मिला जब उसने एक 28 वर्षीय युवक को अपना शिकार बना लिया। युवक की मौत से गांववासियों में दहशत फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जनपद पौड़ी के विकासखंड द्वारीखाल स्थित किनसुर ग्राम पंचायत के बागी गांव में यह दहश्त से भरी घटना हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के उपप्रधान यशवंत सिंह का छोटा बेटा पृथ्वी चंद (28) बीती शाम करीब चार बजे बकरी चराने के लिए नयाद नदी पुल पार कर मतोली पास गया था।

यह भी पढ़ें: नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने किए 102 तबादले

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में शॉपिंग करने पहुंचे 5 लोग निकले कोरोना संक्रमित, दो क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

बकरी चराने गए युवक पर युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। गुलदार के हमले में युवक की मौत हो गई है। युवक का शव बरामद हाेने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया।

गांव में इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर बैठ गया है। गांववासी गुलदार को पकड़े जाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान दीपचंद शाह के अनुसार युवक की खोजबीन तब शुरू की गई जब वह रात तक घर नहीं लौटा। रात में वह जंगल में मृत अवस्था में मिला।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज:शुभमन गिल की जगह खेल सकते हैं देहरादून निवासी अभिमन्यु ईश्वरन !

यह भी पढ़ें: वार्ड नंबर 45 के पार्षद मंजूर खान की मुहिम,’टीका लगाओ, इनाम पाओ’

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज की बसें हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जाएंगी, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: कुमाऊं से गढ़वाल डायरेक्ट बस,7 साल बाद अल्मोड़ा से शुरू हुआ संचालन, देखें टाइमिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top