Sports News

क्रिकेट एसोसिएशन के गेस्ट हाउस में शराब पार्टी, नशे की हालत में BCA का जीएम गिरफ्तार

Ad

नई दिल्ली: युवा खिलाड़ियों को निखारने का दावा करने वालों की पोल बिहार में खुली है। पुलिस ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के जनरल मैनेजर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का है। दो दिन पूर्व पुलिस को हाईप्रोफाइल शराब पार्टी की सूचना मिली थी। बिहार में शराब बंद है। नितिश कुमार ने सरकार बनाने के बाद ये फैसला किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने अल्पना मार्केट के समीप मानव इनक्लेव के फ्लैट नंबर 404 में स्थित गेस्ट हाउस में छापा मारा बीसीए के जीएम नीरज सिंह सिंह और उनके साथियों को पकड़ा और उन्हें थाने ले आई। ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच के दौरान नीरज शराब के नशे में मिले।

पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही के मुताबिक इस छापेमारी में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के जनरल मैनेजर नीरज सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक ग्लास बरामद की गयी जिसमें लगभग 100 एमएल शराब मिला।उन पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि बिहार में क्रिकेट की हालत पतली है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को मान्यता मिलने के बाद भी कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हुई है, लेकिन इसके पदाधिकारी शराब पीकर हंगामा करने की घटना ने संघ की छवि को धूमिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top