Uttarakhand News

हफ्ते में भाजपा के तीसरे विधायक की मौत, नहीं रहे विधायक मगनलाल शाह

Ad

देहरादून:उत्तराखंड के थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात निधन हो गया। उन्होंने 10 बजकर 25 मिनट में अंतिम सांस ली। वो हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में भर्ती थे। बता दें कि सांस लेने में तकलीफ के चलते थराली के विधायक मगनलाल शाह को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में बीती 19 फरवरी को भर्ती कराया गया था। उनकी हालात काफी नाजुक चल रही थी। सांस में तकलीफ और इन्फेक्शन से उन्हें निमोनिया हो गया था। हालत को ज्यादा बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम दिल्ली के विशेषज्ञों से संपर्क में रहकर उनका इलाज कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad
उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और विधायक महेन्द्र भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर शाह का हाल जाना था। रविवार रात उनके निधन की सूचना से प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। सीएम ने उनके निधन पर दुख जताकर सरकार की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है। इस हफ्ते ये भाजपा के तीसरे विधायक की मौत हुई है।
bjp mla's death, lokendra singh, kalyan singh, death, rajasthan, uttar pradesh, जनता , भाजपा विधायक की मौत, लोकेंद्र सिंह,कल्याण सिंह, मौत, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
बता दें कि 21 फरवरी को  उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह और राजस्थान की नाथद्वारा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह की मौत हो गई थी। भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में बुधवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के मुतबाकि दुर्घटना सीतापुर जिले के एनएच-24 पर हुई है। इस हादसे में भाजपा विधायक की गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कल्याण सिंह की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। वो लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कल्याण सिंह नाथदवारा से दूसरी बार विधायक थे। उन्होंने साल 2008 में  कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी को मात्र 1 वोट से चुनाव हराकर जीते थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top