Nainital-Haldwani News

इंग्लैंड में चमके हल्द्वानी के मयंक मिश्रा, काउंटी में फिर झटके पांच विकेट

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेटर मयंक मिश्रा का काउंटी डिविजन-1 क्रिकेट लीग में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने एक बार फिर पांच विकेट अपने नाम किए हैं। फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब से खेलते हुए मयंक ने Sunderland क्रिकेट क्लब के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। मयंक ने 13 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले। बल्लेबाजी में भी मयंक लय में दिखे और उन्होंने 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके जड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर नजर डाले तो  Sunderland क्रिकेट क्लब ने 45 ओवर में 179 रन बनाए। बारिश ने मुकाबले में खलल भी डाला। जवाब में फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। बारिश के वजह से फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब 46 ओवरों में 180 रनों का टार्गेट मिला था। हालांकि मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ।

काउंटी लीग में मयंक का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह लगातार विकेट ले रहे हैं। उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा राज्य के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। अपने प्रदर्शन से मयंक खुश हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया में सीज़न शुरू होने वाला है और मैं लय में हूं ये काफी अच्छा है। उम्मीद है कि काउंटी में बचे हुए मुकाबले में गेंदबाजी इसी तरह की होगी। बता दें कि मयंक मिश्रा रुद्रपुर निवासी हैं लेकिन वह हल्द्वानी में ही अभ्यास करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top