Sports News

इंग्लैंड में चमके रुद्रपुर के मिश्रा जी, तीन बल्लेबाजों को फिरकी में फंसाया, टीम को मैच जिताया

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में क्रिकेट अब धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आने वाली प्रतिभाओं को मंच भी मिल रहा है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट लीग खेल रहे हैं। मयंक ने ड्रीफील्ड टीम से खेलते हुए कासलफोर्ड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट झटक टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हाल ही में मयंक मिश्रा का चयन इंग्लैंड में खेले जाने वाली काउंटी (योर्कशायर प्रीमियर लीग नॉर्थ) के लिए हुआ था। मयंक इस लीग में Driffield town cricket club के लिए चुने गए हैं। अब बीते दिनों Driffield town टीम का मुकाबला Castlefield cricket club के साथ खेला गया। जिसे टीम Driffield ने 39 रनों के अच्छे खासे मार्जिन से जीत लिया है। बता दें कि मुकाबला 50 ओवर का था।

मैच की बात करें तो ड्रिफील्ड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए। ड्रिफील्ड की तरफ से ड्रुरी ने 57 रन बनाए। इसके बाद रनों का पीछा करने उतरी कासलफोर्ड की टीम की बल्लेबाजी देखते ही देखते धराशाई हो गई। मयंक मिश्रा ने गेंदबाजी में वही कमाल कर दिखाया जो वह भारतीय घेरलू क्रिकेट में कर रहे थे। मयंक ने 12.5 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इस दौरान मयंक ने अच्छी इकॉनामी से तो गेंदबादी की ही की। लेकिन तीन ओवर मेडन भी डाले। जिससे टीम को मुकाबला जीतने में आसानी हुई। मयंक स्पिन गेंदबाजी करते हैं और हाल ही में रणजी ट्रॉफी के पहले लेग में भी वह उत्तराखंड टीम की तरफ से काफी विकेट चटका रहे थे। मयंक उत्तराखंड का नाम इंग्लैंड में रौशन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें अलग परीस्थितियों में खेलने का अनुभव प्राप्त हो रहा है। जो उत्तराखंड टीम के भी काम आएगा।

हल्द्वानी लाइव से बात करते हुए मयंक मिश्रा ने बताया कि वह इंग्लैंड में क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने को देख रहे हैं। मयंक ने कहा कि आने वाले मुकाबलों में वह गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी दमखम दिखाना चाहते हैं। हाल ही में मयंक रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले दूसरे उत्तराखंड के गेंदबाज बने थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top