National News

राजस्थान में पहुंचा मॉनसून, इन इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सात व आठ जुलाई संभावित डेट
Ad

जयपुर: राज्य में मानसून ने दो दिन पहले दस्तक दी है। शुक्रवार रात को राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में जमकर बारिश हुई। । मानसून की जद में उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा,झालावाड़ पूरी तरह से आ चुके हैं। वहीं सिरोही, राजसमंद, बारां के कुछ इलाकों में आज मानसून पहुंच चुका है। इसी का असर है राजधानी जयपुर में भी सुबह से बादल छाये हैं और दोपहर बाद से कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार, रविवार और सोमवार यानी अगले तीन दिन प्रदेश के पूर्वी रास्थान में बारिश की संभावना है। 19 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में बारिश की संभावना है। वहीं इन संभागों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। उधर, पश्चिम राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभा में भी हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। रविवार को उदयपुर संभाग में कहीं कही भारी बारिश की संभावना है। जबकि उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार को भी उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं कही हल्की से मध्यम दर्जं की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम का ऐसा ही हाल जोधपुर और बीकानेर संभाग में रहने वाला है।


शनिवार को उदयपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद और डूंगरपुर में कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी तरह रविवार को उदयपुर, सिरोही, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी जयपुर में अगले दो दिन आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिशक संभावना जताई गई है। हालांकि 21 जून से 25 जून तक मौसम सामान्त: साफ रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top