Uttarakhand News

उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी में शर्मनाक हार,मुंबई ने 725 रनों से हराया

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी से उत्तराखंड बाहर हो गया है। क्वार्टरफाइनल में उत्तराखंड को मुंबई ने 725 रनों से हराया।मुंबई की टीम ने उत्तराखंड को विशाल अंतर से हराकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड शेफील्ड शील्ड में 92 साल पहले था। इससे पहले न्यू साउथ वेल्स ने तब क्वीन्सलैंड को 685 रन से हराया था। रणजी ट्रॉफी में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का पिछला रिकॉर्ड बंगाल के नाम था, जिसने 1953-54 में ओडिशा को 540 रन से हराया था। सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा।

मुंबई और उत्तराखंड के मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान पर 647 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 114 रनों पर ही सिमट गई। मुंबई के पास विशाल बढ़त थी लेकिन उन्होंने फॉलोऑन नहीं दिया। मुंबई ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। दूसरी पारी में भी उत्तराखंड के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 69 रनों पर ढेर हो गई।

To Top