Nainital-Haldwani News

नैनीताल DM की युवा ब्रिगेड, सबसे ज्यादा कूड़ा एकत्रित करने वाले विद्यार्थी को मिलेगा अवार्ड

Ad

नैनीताल: प्लास्टिक कूड़े को लेकर शासन प्रशासन पहले से अधिक सख्ती अपनाए हुए है। नैनीताल में भी प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नया आइडिया खोजा है। डीएम गर्ब्याल युवा ब्रिगेड तैयार करने की दिशा में आगे बढ़े हैं। दरअसल जिलाधिकारी की मानें को सबसे ज्यादा प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन को लेकर बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली और अहम दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। पहाड़ी इलाकों में विद्यार्थी घर से पैदल स्कूल जाते हैं। ऐसे में उनसे पैदल मार्गों पर इधर-उधर बिखरे कूड़े को एकत्रित कराया जाए। विद्यार्थी प्लास्टिक कूड़े को एकत्र कर स्कूल में जमा कराएं।

डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। जिसने सबसे ज्यादा कूड़ा एकत्रित किया, उस विद्यार्थी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को ग्रामीण इलाकों में 01 हजार से 02 हजार लीटर के कूड़ेदान को विभिन्न स्थलों पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा वाहन संचालित करने को कहा।

डीएम गर्ब्याल के मुताबिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी कूड़ा प्रबंधन के मिशन में जोड़ा जा रहा है। महिलाओं को प्राप्त आय का अंश भी दिया जाएगा। उन्होंने परिवहन अधिकारी को सवारियों से प्लास्टिक कूड़ा ना फैलाने की अपील करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी सवारी द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के साथ यात्रा की जाती है तो टैक्सी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top