Nainital-Haldwani News

नैनीताल जाम के बीच अपनी गाड़ी से उतरे कमिश्नर दीपक रावत, जनता से बात कर फौरन लिया एक्शन

Ad

नैनीताल: इन दिनों सरोवर नगरी में पर्यटक सीजन पीक पर है। नैनीताल में कदम रखने तक की भी जगह नहीं है। ऐसे में मॉल रोड पर बनाई गई नई लेक ब्रिज चुंगी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब जब खुद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जाम में फंसे तो उन्होंने तत्काल पुरानी व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद अब चुंगी को पुराने स्थल पर संचालित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा मॉल रोड में नई चुंगी बूथ का निर्माण किया गया था। पहले ये चुंगी तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास स्थापित थी। हालांकि चुंगी की जगह बदलने से जाम की स्थिति अच्छी की जगह और खराब हो गई। कई लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन आठ दिन तक इसका संचालन चलता रहा।

अब सोमवार दोपहर को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जब मल्लीताल की ओर जा रहे थे तो उन्हें भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। जिसके बाद आयुक्त दीपक रावत खुद गाड़ी से उतरे और उन्होंने राहगीरों व वाहन चालकों से जानकारी ली। उन्होंने एसएसपी पंकज भट्ट से भी इस बारे में पूछा।

कुल मिलाकर सब से जानकारी लेने के बाद ये निष्कर्ष निकला कि हर किसी के लिए पुराना चुंगी स्थल ही बेहतर है। बाद में कमिश्नर दीपक रावत ने संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को कार्रवाई के लिए पूछा तो उन्होंने फौरन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पुराने स्थल पर ही चुंगी विस्थापित किए जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top