Nainital-Haldwani News

नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

Ad

हल्द्वानी: अगर आपने भी अपने राशन कार्ड को अब तक आधार से लिंक नहीं करवाया है, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार लिंक नहीं होने वाले तकरीबन 40000 राशन कार्डों को मार्च महीने तक डिलीट कर दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लोगों को 28 फरवरी तक का समय दिया है। अगर इस समय में भी आधार लिंक नहीं हुआ तो उनका राशन बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान आधार लिंक करा लेने वालों की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आम जनता को सरकारी राशन देने के लिए राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अब इसी राशन कार्ड को स्मार्ट कार्ड में बदलने की कवायद चल रही है। जिसके लिए सभी उपभोक्ताओं को अपने कार्ड को आधार से लिंक करवाना है। क्योंकि फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाने वालों पर शिकंजा कसा जाना ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें: कमाल हो गया…हल्द्वानी के पीयूष वर्मा का नाम देश के 30 प्रतिभाशाली लोगों में शामिल, फोर्ब्स की लिस्ट जारी

यह भी पढ़ें: देश भर में पहुंचेंगे उत्तराखंड के किसानों के उत्पाद, जल्द पटरी पर दौड़ेगी किसान रेल

लेकिन पूर्ति विभाग की लंबे समय से चल रही कोशिशों के बाद भी बहुत सारे राशन कार्ड अभी तक आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। पूर्ति विभाग निरीक्षक रवि सनवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्च महीने से शेष बचे राशन कार्डों को डिलीट करने की योजना बनाई गई है।

आपको बता दें कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर खाद्यान्न बांटने का काम भी बंद कर दिया गया है। जिसमें बचे हुए राशन कार्ड धारकों को 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। अब आधार लिंक कराने के 3 महीने बाद ही राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन दिया जाएगा। इसके बाद भी लिंक नहीं कराने वालों के बारे में माना जा रहा है कि यह सभी कार्ड फर्जी हो सकते हैं। जिस कारण से आधार लिंक कराने की कार्यवाही नहीं की जा रही है।

नैनीताल जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कुल राशन कार्डों की संख्या 233114 है। इन कुल उपभोक्ताओं में से करीब 80 फीसद राशन कार्ड आधार से लिंक किए गए हैं। हालांकि राशन कार्ड आधार से लिंक कराने के लिए लोगों ने पूर्ति कार्यालय में काफी भीड़ भी लगाई। पर अभी तक शत-प्रतिशत लोग आधार को लिंक नहीं करवा पाए हैं। ऐसे में फरवरी महीने तक ही लोगों के पास समय है कि वह आधार लिंक करवा लें।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पहुंचकर भी उत्तराखंड को नहीं भूले जुबिन नौटियाल, चमोली आपदा के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा: भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहा व्यक्ति खाई में गिरा,दो मौतों से पसरा परिवार में मातम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में धू-धू कर जल गई चलती कार, लोगों और पुलिस की मदद से बाल बाल बचा परिवार

यह भी पढ़ें: चमोली आपदा में लापता हुए हरपाल का मिला शव,गर्भवती पत्नी के लिए लेने वाले थे छुट्टी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top