Almora News

अल्मोड़ा: भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहा व्यक्ति खाई में गिरा,दो मौतों से पसरा परिवार में मातम

Ad

हल्द्वानी: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना से भी एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर चचेरे व्यापारी भाई की शव यात्रा में शामिल हो कर वापिस लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिर जाने से मौत हो गई। एक के बाद हुई एक मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रविवार को धौलछीना के युवा व्यापारी नैन सिंह की शव यात्रा निकाली गई। जिसमें मृतक के चचेरे भाई भनलगांव के रहने वाले 50 वर्षीय किशन सिंह पुत्र डिकर सिंह भी शामिल हुए थे। बता दें कि किशन सिंह पैर से दिव्यांग थे। इसलिए उन्हें कहीं भी जाने के लिए बैसाखी की ज़रूरत पड़ती थी।

यह भी पढें: चमोली आपदा में लापता हुए हरपाल का मिला शव,गर्भवती पत्नी के लिए लेने वाले थे छुट्टी

यह भी पढें: हल्द्वानी गौलापार पहुंची भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां,पिछौड़ा पहने वीडियो वायरल

रविवार को शेराघाट में अपने चचेरे भाई की शवयात्रा में शामिल होने के बाद किशन सिंह घर वापिस लौट रहे थे। वे जमराडी बैंड से अपने गांव भनलगांव को पैदल लौट रहे थे। तभी जमरानी बैंड से लगभग 50 मीटर आगे बैसाखी के फिसलने किशन सिंह सड़क से नीचे जा गिरे। खाई में गिरने से किशन सिंह के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

अफरा तफरी में गांववासियों ने निजी वाहन से घायल को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांववासियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेरोजगार था। दिव्यांग होने के कारण घर से बाहर भी कम निकलता था। कुछ ही घंटो के अंतराल में परिवार के दो लोगों की असमय मौत से कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढें: NTPC का बड़ा ऐलान,अपने कर्मचारियों व श्रमिकों के परिजनों को देगी 20 लाख का मुआवजा

यह भी पढें: पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज,हल्द्वानी में युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढें: चमोली आपदा: रेस्क्यू टीम को मिले 12 शव,रुद्रप्रयाग में मिला मानव अंग

यह भी पढें: पंतनगर से देहरादून और दिल्ली के लिए विमान भरेंगे उड़ान, 16 फरवरी से सेवा शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top