Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में धू-धू कर जल गई चलती कार, लोगों और पुलिस की मदद से बाल बाल बचा परिवार

Ad

हल्द्वानी: शहर की मुख्य सड़क नैनीताल रोड पर रविवार को देर शाम सवारियों से भरी कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि टैक्सी स्टैंड के पास हुए इस हादसे में किसी की जान को खतरा नहीं पहुंचा। बहरहाल स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से गाड़ी में लगी आग पर काबू पा लिया गया। हादसे का कारण गाड़ी में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल से लौट रहे रुद्रपुर के परिवार की चलती गाड़ी में आग लगने से आस पास में अफरा तफरी मच गई। हुआ यूं कि जैसे हा कार टैक्सी स्टैंड के पास से गुज़रने लगी, कार में हल्के हल्के धुआं उठना शुरू हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते कार के बोनट के पास से आग की लपटें शुरू हो गईं। चालक ने गाड़ी रोकी तो आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना चाहा। साथ ही गाड़ी में बैठी सवारियों को निकाल लिया गया।

यह भी पढें: चमोली आपदा में लापता हुए हरपाल का मिला शव,गर्भवती पत्नी के लिए लेने वाले थे छुट्टी

यह भी पढें: हल्द्वानी गौलापार पहुंची भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां,पिछौड़ा पहने वीडियो वायरल

इतने में भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर किसी तरह से पुलिस ने लोगों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया। मगर जब तक आग बुझ पाती तब तक जलकर उसकी दुर्दशा हो चुकी थी। हादसे के चलते सड़क पर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गईं थीं।

भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह नगरकोटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर निवासी की आई टेन कार में आग लगी थी। परिवार पहाड़ की तरफ से रुद्रपुर को लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। शॉर्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने बताया कि तत्परता दिखाते हुए पुलिस और लोगों की मदद से कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

यह भी पढें: NTPC का बड़ा ऐलान,अपने कर्मचारियों व श्रमिकों के परिजनों को देगी 20 लाख का मुआवजा

यह भी पढें: पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी आज,हल्द्वानी में युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढें: चमोली आपदा: रेस्क्यू टीम को मिले 12 शव,रुद्रप्रयाग में मिला मानव अंग

यह भी पढें: पंतनगर से देहरादून और दिल्ली के लिए विमान भरेंगे उड़ान, 16 फरवरी से सेवा शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top