Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड रोडवेज के लिए संजीवनी लेकर आया शादियों का सीजन, एक दिन में कर डाली रिकॉर्ड कमाई

हल्द्वानी: सचमुच त्योहार खुशियां लेकर आते हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के लिए भी इस बार की वसंत पंचमी काफी खुशियां लेकर आई। साथ ही शादियों का सीजन भी सवारियों को खींच लाया है। नैनीताल रीजन के आठ डिपो में मिलाकर रविवार यानी त्योहार से ठीक पहले रिकॉर्ड कमाई हुई। निगम ने एक दिन में कुल 69.41 लाख रुपए कमाए, जो कि पिछले एक साल में एक दिन की कमाई के लिहाज़ से सबसे अधिक हैं। साथ ही बता दें कि बाकी दिनों की तुलना में आय में करीब 15 लाख का इजाफा हुआ।

कोरोना काल से मिली भयंकर चोट से परिवहन निगम अबतक नहीं उबर पाया है। पिछले साल 22 मार्च से बंद हुए बसों के संचालन को तीन महीने दोबारा सुचारू होने में लगे थे। जिसके कारण काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद भी कोरोना का भय लोगों को रोडवेज बसों से दूर ही रखे हुए था। हालांकि त्योहारों जैसे दीपावली के समय यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई थी मगर बाद में फिर स्थिति खराब हो गई।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में मधुर राय ने खेली शानदार कप्तानी पारी, अर्धशतक बनाकर टीम को जिताया मैच

यह भी पढ़ें: नैनीताल में ऑफिसों के बाहर दिखेगा पहाड़ी रंग, डीएम गर्ब्याल ने शुरू की ऐपण नेम प्लेट लगाने की तैयारी

रोडवेज अफसरों के मुताबिक सोमवार को इनकम के मामले में बेहतर फायदा हुआ है। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो इनकम का ग्राफ भी बढ़ गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने का कारण शादियों का सीज़न भी माना जा रहा है। अन्य दिनों में निगम की इनकम बामुश्किल 54 लाख तक पहुंच पाती थी। लेकिन इस बार एक ही दिन में 69.41 लाख तक पहुंच गई।

रोडवेज के नैनीताल रीजन के पास 395 बसें खुद की हैं। इसके अलावा अनुबंधित बसों का बेड़ा अलग से है। काठगोदाम व हल्द्वानी सबसे अहम डिपो है। वहीं, प्रदेश में निगम ने 14 फरवरी को कुल एक करोड़ 84 लाख की आय हासिल की।

यह भी पढ़ें: नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की लक्की राणा का टीम इंडिया में चयन, बस चालक की बेटी विदेश में दिखाएगी दम

डिपो : कमाई

हल्द्वानी   :  13.25 लाख

काठगोदाम  : 14.63 लाख

रुद्रपुर     :     13.36 लाख

अल्मोड़ा   :    4.61 लाख

भवाली    :     2.91 लाख

काशीपुर    :   7.75 लाख

रामनगर   :   9.25 लाख

रानीखेत   :   3.64 लाख

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मम्मी ने जीता उत्तराखंड वासियों का दिल, पहाड़ी पिछौड़ा पहन शादी में हुईं शामिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूजा पडियार की एपण कला के फैन बने एक्टर रोनित रॉय, जमकर की तारीफ

To Top