Nainital-Haldwani News

सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल SSP प्रीती प्रियदर्शिनी को दी बड़ी राहत, अपने पद पर बनी रहेंगी

सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल SSP प्रीती प्रियदर्शिनी को दी बड़ी राहत, अपने पद पर बनी रहेंगी
Ad

नैनीताल: इस वक्त की बड़ी खबर नैनीताल एसएसपी को लेकर सामने आ रही है। दरअसल जेल में कैदी की मौत के मामले में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट के फैसले पर उच्च कोर्ट ने स्टे लगा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मार्च महीने में हल्द्वानी जेल से एक केस सामने आया था। जिसमें काशीपुर निवासी एक कैदी की मौत हो गई थी। पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत होने के गंभीर मामले ने खासा तूल भी पकड़ लिया।

मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप किया था। हाईकोर्ट के मामले के बीच में आने के बाद मृतक कैदी के साथ के चार बंदी रक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा नैनीताल एसएसपी को झटका भी दिया था।

दरअसल नैनीताल हाईकोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच के साथ एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को हटाने के निर्देश भी दिए थे। तब बड़ी अफरा तफरी का माहौल भी बन गया था। एसएसपी को हटाने के फैसले से हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म था।

मगर इस मामले को लेकर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले को बारीकी से देखने के बाद अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल व उनके अधीनस्थ अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए मामले में स्टे दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top