Nainital-Haldwani News

नैनीताल: कोसी में अचानक आए उफान में फंसा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान-वीडियो

Ad

नैनीताल: कोसी में अचानक आए उफान में फंसा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान-वीडियो

नैनीताल: सुबह साड़े पांच बजे कोसी नदी में अचानक उफान आने से  वहां रेता निकालने के लिए गया खच्चर वाला बीच टापू में फंस गया। जिसे समय रहते वहां के स्थानीय निवासी ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे तक चले राहत-बचाव अभियान के बाद उसे सही सलामत टापू से निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह एक खच्चर वाला दो खच्चरों के साथ टापू में रेता निकालने गया था । पर अचानक कोसी नदी  में उफान आ गया। सुबह साड़े पांच बजे टहलने आये लोगों की नजर जब खच्चर वाले पर पड़ी। एक स्थानीय निवासी विकास कत्यूरा ने खैरना चौकी पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने घटना की जानकारी तुरन्त एसडीआरएफ की टीम को दी। टीम मौके पर पहुंची। खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में राहत-बचाव अभियान चलाया गया।

सुबह साढ़़े पांच बजे से कोसी नदी के तेज बहाव के बीच फंसे खच्चर वाला किशन सिंह पुत्र दान सिंह निवासी डोबा नैनीताल को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम और खेरना पुलिस को तेज बहाव के चलते काफी मशक्कत  करनी पड़ी ।काफी प्रयत्नों और नदी का बहाव थोड़ा कम होने पर टीम ने रस्सों की मदद से किशन सिंह को दो घंटे के बचाव अभियान के बाद नदी से बाहर निकाला। इस दौरान एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल लाल सिंह और खैरना पुलिस के कांस्टेबल गणेश मेहरा, रोहित कांडपाल, दीप चंद्र सती कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह और मेहन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top