Nainital-Haldwani News

नैनीताल: अब आंधी तूफान आने पर भी नहीं जाएगी आपके घर की बिजली, तैयारियां शुरू

Ad

नैनीताल: पर्यटन नगरी होने के लिहाज से शहर में कमियां जितनी कम होंगी, उतनी बेहतर छवि और राज्यों तक पहुंचेगी। बहरहाल बिजली आपूर्ति के मामले में नैनीताल की दिक्कतें अब खत्म होने जा रही हैं। ऊर्जा निगम ने 44 लाख की लागत से करीब 30 किमी से अधिक लाइन का तार बदलने की तैयारी कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नैनीताल के आधे इलाके को बिजली पहुंचाने का काम सूखाताल का सब स्टेशन करता है। इसके अलावा बाकी बिजली की आपूर्ति पाइंस सब स्टेशन से होती है। यूपी के दौर से ही नैनीताल को विशेष दर्जा हासिल होने की वजह से कटौती मुक्त श्रेणी में रखा गया था।

बता दें कि शहर मे व्यवसायिक, घरेलू समेत कुल दस हज़ार से भी अधिक कनेक्शन हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट, राजभवन, कमिश्नरी समेत बाकी ज़रूरी सरकारी कार्यलय और पर्यटन नगरी होने का दबाव भी बिजली की पूर्ण आपूर्ति की मांग करता है। अगर कहीं कुछ गड़बड़ हो तो, यह भी दबाव रहता है कि उसे जल्द जल्द ठीक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बैंक केवल 4 घंटे के लिए खुलेंगे, आदेश जारी हुआ

यह भी पढ़ें: कोरोना अलर्ट उत्तराखंड, तीन दिन तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

ऐसे में थोड़ी बारिश, तेज़ हवाएं या आंधी-तूफान काफी बड़ी परेशानी लेकर आते हैं। अक्सर ही पेडों की टहनी गिरने से मेहरागांव से आने वाली 33 केवी लाइन के तार टूट जाते हैं। बिजली गुल होती है तो कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बता दें कि मेहरागांव से सूखाताल को लाइन भवाली, ज्योलीकोट, रूसी, खुर्पाताल से होते हुए 30 किलोमीटर से अधिक है। इस 33 केवी की लाइन को बिछे तीन दशक हो गए।

बहरहाल अब ऊर्जा निगम ने इसके स्थाई समाधान के लिए योजना बनाई है। अधिशासी अभियंता हारून राशिद ने बताया कि तार पुराना है, इसलिए टूट रहा है। इसलिए इस 30 किमी की लाइन के तार को बदलने का फैसला लिया गया है। जिसमें करीब 44 लाख का खर्चा आएगा। एसडीओ प्रियंक पांडेय ने बताया कि तार बदलने का अनुबंध हो चुका है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में निजी कॉलेज भी बंद हुए, इन छात्रों को मिलेगी छूट, आदेश जारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बची सिंह रावत के बाद भाजपा के एक और बड़े नेता का निधन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में करीब दोगुने लोगों ने कोरोना वायरस को हराया, बुलेटिन देखें

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी कोरोना संक्रमित

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top