Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, सेना में भर्ती हुए दो युवक गिरफ्तार

Ad

रामनगर: शॉर्टकट की मदद से इंसान ज़रूर जल्दी सफलता को पा लेता है मगर यह सफलता ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाती। इसी तरह सेना की भर्ती प्रक्रिया को फर्जी तरह से पास करने का मामला सामने आया है। दो युवकों को अलग अलग मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें से एक को रानीखेत ट्रेनिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ही फर्जी स्थायी, जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड का सहारा लेकर सेना में भर्ती हुए थे। मगर यह शॉर्टकट पुलिस और सेना की संयुक्त पड़ताल के बाद विफल हो गया।

यह भी पढें: नाबालिग युवक ने 11 साल की मासूम को बनाया हैवानियत का शिकार, रुद्रपुर से हुआ गिरफ्तार

यह भी पढें: नैनीताल जिले में 107 मामले सामने आए , हल्द्वानी में बने 7 कंटेनमेंट जोन, लिस्ट जारी

उत्तरप्रदेश के फलेदाबांगर थाना रबुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर निवासी आकाश सिंह पुत्र हंसराज सिंह बीते साल जुलाई में रानीखेत में हुई सेना भर्ती में पास हुआ था। मगर यहां उसने फर्जी जाति व स्थायी प्रमाण पत्र का सहारा लिया था। बता दें कि मौजूदा वक्त में आरोपित कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत में ट्रेनिंग ले रहा था। जिसे कोतवाली के एसआइ वीरेंद्र बिष्ट के अनुसार मंगलवार को रानीखेत से गिरफ्तार कर लिया।

एसआई बिष्ट ने बताया कि इस मामले में नगर पालिका के कर्मचारी व तहसील के पटवारी की भी भूमिका रही होगी। इसके अलावा एक अन्य मामले में हसनपुरकला थाना किठौर मेरठ उत्तरप्रदेश के निवासी कपिल पुत्र प्रताप सिंह ने भी फर्जी तरह से सेना में जगह बनाई थी। इसने रामनगर आमपोखरा का आधार कार्ड बनाकर उत्तराखंड के कोटे से उप्र में सेना में वर्ष 2019 में नौकरी पा ली थी।

इस मामले पर पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में कपिल ट्रेनिंग के बाद जाट रेजिमेंट फतेहगढ़ में भर्ती हो गया था। मगर जब आधार कार्ड सत्यापन के लिए पुलिस जांच हुई तो प्रमाण पत्र व आधार कार्ड फर्जी पाए गए। बहरहाल आरोपितों कोग गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढें: उत्तराखंड में सामने रिकॉर्ड कोरोना केस, इन 24 इलाकों को किया गया है सील, सतर्क रहें

यह भी पढें: उत्तराखंड: जंगल में लगी आग, 18 साल के सतबीर ने बचाई 32 ज़िंदगियां

यह भी पढें: हल्द्वानी में मिले 14 कोरोना मरीज, जज फार्म समेत 5 इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा

यह भी पढें: उत्तराखंड:बाहर से आने वालों को एक हफ्ते क्वारंटाइन होना पड़ेगा,जिले में नियम लागू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top