Udham Singh Nagar News

नाबालिग युवक ने 11 साल की मासूम को बनाया हैवानियत का शिकार, रुद्रपुर से हुआ गिरफ्तार

Ad

रुद्रपुर: एक बार फिर देवभूमि में मानवता शर्मसार हुई है। नगर में एक नाबालिग ने किशोरी को हैवानियत का शिकार बनाया है। खेल-खेल में पड़ोस की छत पर जा पहुंची बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रुद्रपुर में 11 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह बाजू के खाली मकान की छत पर चली गई। अब बच्ची पर भूरारानी निवासी 15 साल के किशोर की नज़र पड़ गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:शासन का बड़ा फैसला, 24 IAS और 4 PCS अधिकारियों के किए तबादले

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के बढ़ते मामले बढ़ा रहे हैं चिंता,उत्तराखंड में फिर सामने आए रिकॉर्ड केस

मासूम को देख वह भी छत पर धमक गया। किशोर पर आरोप है कि उसने मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में जाकर स्वजनों की नज़र बेटी पर गई।

जब परिजनों ने बेटी को रोते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। जिसके बाद बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनते ही घर वालों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मौके पर आकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अमित कुमार ने जानकारी दी कि किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सतपाल महाराज ने जनता के सामने रखा विकास प्लान, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे निर्माण

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जंगलों की आग बनी यात्रियों की परेशानी का कारण, कैंसल हुई दिल्ली की फ्लाइट

यह भी पढ़ें: नैनीताल घूमने आ रहे दोस्तों की खुशियां मातम में बदली, रास्ते में एक युवक की मौत

यह भी पढ़ें: अरे गज़ब, मां बेटी को ढेरों शुभकामनाएं, एक साथ दोनों की लगी सरकारी नौकरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top