National News

हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर… कोहरे से लेट हुई फ्लाइट तो कर सकते हैं रद्द !

Ad

नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोहरे के कारण उड़ान में देरी को लेकर एयर इंडिया के यात्रियों के पास फ्लाइट को रद्द करने या फिर दोबारा बुक करने का ऑप्शन होगा। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर और एयरपोर्ट ऑपरेशंस के ग्लोबल हेड राजेश डोगरा ने बताया कि ‘हम अपने ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम संभव अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ग्राहक केंद्रित उपाय, फोगकेयर पहल को लॉन्च करके प्रसन्न हैं। विश्व स्तरीय एयरलाइन बनने की हमारी यात्रा में यह एक और कदम है और कोहरे से प्रभावित दिनों के दौरान यात्रियों के अनुभव में काफी सुधार होगा।’

ADVERTISEMENTS Ad

कंपनी ने कहा कि यात्रियों को कोहरे के कारण होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए फोगकेयर पहल को शुरू किया गया है।

यह विशेष रूप से दिल्ली हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली और आने वाली उड़ानों के लिए होगा। प्रभावित उड़ानों पर यात्रियों को उड़ान विशिष्ट परामर्श के साथ ग्राहकों के अनुकूल ई मेल, कॉल और SMS भेजे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top