Uttarakhand News

Good News-देहरादून से हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए 15 July से शुरू होगी हवाई सेवा

Ad

Good News-देहरादून से हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए 15July से शुरू होगी हवाई सेवा

देहरादूनः लॉकडाउन के चलते हवाई सेवा को बंद कर दिया गया था। लेकिन अनलॉक में सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद 25 मई से प्रदेश में हवाई सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं। और अब उत्तराखंड से एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए 15 जुलाई से हवाई सेवा शुरू होगी। एयर इंडिया की ये फ्लाइट सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में किराया न देने पर मकान मालिक ने छात्राओं को बनाया बंधक

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयर इंडिया के चेयरमैन से देहरादून से बेंगलुरू, हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। सीएम के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव का कहना है कि 15 जुलाई से देहरादून से बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। और इसकी डीजीसीए से अनुमति मिल गई है। हैदराबाद से सुबह सात बजे फ्लाइट चल कर 9.15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून से सुबह 10.15 बजे फ्लाइट बंगलुरू के लिए चलेगी और 12 बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी। बेंगलुरू से यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे चलकर तीन बजे हैदराबाद पहुंचेगी। हवाई सेवा शुरू होने से फंसे प्रवासी अपने घर वापस आ सकेंगे साथ ही जो लोग हैदराबाद और बेंगलुरू अपने काम के लिए जाना चाहतें हैं उन्हे भी काफी मदद मिलेगी। लोगों को तो आसानी होगी ही साथ ही राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

नैनीताल के मशहूर मनु महारानी के बाहर होटल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top