Uttarakhand News

दिल्ली जाने का झनझट खत्म, देहरादून से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू

Ad

दिल्ली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, देहरादून से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू

उत्तराखंड के लोगों को अब बेंगलुरु और हैदराबाद जाने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। हवाई सेवा उन्हें देहरादून से मिलेगी। बुधवार से बेंगलुरु-देहरादून और हैदराबाद के बीच हवाई सेवा का संचालन शुरू हो गया है। यह सेवा एयर इंडिया द्वारा दी जा रही है। हालांकि ये उड़ान हफ्ते में दो ( बुधवार और रविवार) दिन संचालित की जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से बेंगलुरु और हैदाराबाद में रह रहे लोगों को आवगमन में सुविधा होगी। 

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के वजह से दो महीने तक हवाई सेवाएं बंद रही, जिसके बाद घरेलू हवाई संचालित करने की अनुमति सरकार ने दी। इसके बाद देहरादून से भी फ्लाइटों का संचालन शुरू किया गया। बता दें कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अभी छह उड़ानें संचालित हो रही है। बुधवार से एक और उड़ान बढ़ गई है।

एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून-बेंगलुरु-हैदराबाद के बीच यह हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को संचालित होंगी। हैदराबाद से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न सात बजे और देहरादून में आगमन का समय सुबह 9.15 बजे है। इसी प्रकार देहरादून से सुबह 10.15 बजे प्रस्थान कर फ्लाइट बेंगलुरु दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। यहां से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान कर फ्लाइट दोपहर 3.00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top