National News

श्रमिक ट्रेन से उतरते ही मजदूर की मौत, प्रशासन ने सैंपल जांच के लिए भेजा

Ad

देशभर के मजदूरों ने सरकार से घर वापसी की गुहार। वाहन ना मिलने के बाद वह घर पैदल ही निकल पड़ रहे हैं। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन किसी जिंदगी से कम नही हैं। श्रमिक ट्रेन के जरिए सैकड़ों लोग घर पहुंचे हैं। श्रमिक ट्रेन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। श्रमिक ट्रेन में बैठकर चंडीगढ़ से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे मजदूर की मौत हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक चंडीगढ़ से चलकर भागलपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरते ही एक शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा। स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। उन्होंने उसकी जांच की तो थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान 102 फारेनहाइट था।

इस दौरान शख्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  मृतक की पहचान जिले के रंगरा के 50 साल के एक शख्स के रुप में की गई है। कोरोना के लक्ष्ण मिलने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अस्पताल प्रशासन ने  डेड बॉडी को सुरक्षित रख दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेड बॉडी परिजनों को सौंपी जाने की बात प्रशासन ने दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top