National News

कल से शुरू होगी ट्रेन की बुकिंग, मई 12 से होगा संचालन

Ad

कल से शुरू होगी ट्रेन की टिकट की बुकिंग, 12 से होगा संचालन

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे की 15 पैसेंजर ट्रेन 12 मई से आंशिक रूप चलेंगी। यह सभी ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू के लिए रवाना होंगी। रेलवे ने  11 मई शाम 4 बजे से टिकटों की सेवा भी खोल दी है। 12 मई के बाद अन्य रूट पर ट्रेन शुरू हो सकती हैं। लॉकडाउन के बाद से ही रेलवे से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि सभी ट्रेन ऑनलाइन ही बिकेंगी। कहा कि सिर्फ आईआरसीटीसी (IRCTC)  के जरिये ऑनलाइन टिकट बुक हो पाएगी। रेलवे की ओर से किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे। यात्रियों को कैटरिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसी के साथ रेलवे धीरे-धीरे दूसरे रूट पर भी विशेष ट्रेनें शुरू करेगा। जिन लोगों की कंफर्म टिकट होगी, उन्हीं को यात्रा करने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top