National News

गढ़चिरौली में नक्सलियों का बड़ा हमला, 15 कमांडर शहीद

Ad

नई दिल्ली: एक बार फिर नक्सली हमले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया। इस भीषण ब्लास्ट में 15 कमांडर शहीद हो गए है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों यह हमला किया। DIG एंटी नक्सल ऑपरेशन अंकुश शिंदे ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक C-60 का कमांडो दल पेट्रोलिंग के लिए निकला था। इसी दौरान कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।सुरक्षा बल के जवान एक निजी गाड़ी में थे। सूत्रों की मानें तो नक्सल संगठन की लोकल एरिया कमेटी ने यह हमला किया। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ की सीमा से लगते गढ़चिरौली में नक्‍सली लंबे समय से सक्रिय हैं। यहां नक्‍सली अक्‍सर हमले को अंजाम देते रहते हैं।

कमांडो पर नक्सली हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं की इसकी निंदा की है। इस हमले से 3 हफ्ते पूर्व 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले गढ़चिरौली के एक पोलिंग बूथ के पास नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया था, हालांकि इस धमाके में कोई हानी नहीं हुई थी।

इससे पहले बुधवार की सुबह नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा में निर्माणाधीन सड़क के पास 27 मशीनों और वाहनों में आग लगा दी थी। C60 पर ठीक एक साल बाद इस तरह का हमला किया गया है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में गढ़चिरौली में एक बड़े एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 40 माओवादियों को मार गिराया था।

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top