National News

क्या लौट रहा है कोरोना !अमरावती में सरकार ने लगाया एक हफ्ते का लॉकडाउन

Ad

काशीपुर से बड़ी खबर,दो दिन का लॉकडाउन, कुछ ही सेवा रहेगी जारी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस एक बार फिर लौट रहा है, ऐसा हम नहीं महाराष्ट्र के बढ़ते मामले कह रहे हैं। मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जिलों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने सरकार को चौका दिया है। पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस मिले हैं। सरकार कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। रविवार को सरकार ने अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

लॉकडाउन सोमवार शाम से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू होगा। केवल आपात सेवाओं को खोला जाएगा और अन्य सभी चीजें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कठोर फैसला लिया गया है।लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top