National News

डरना नहीं लड़ना है, 24 घंटे में कोरोना को हरा चुके हैं दो लाख से ज़्यादा मरीज

Ad

दिल्ली: कोरोना संक्रमण का स्तर भले ही लगातार फैल रहा हो। यह महामारी भले ही अपने स्तर को तेज़ गति से बढ़ा रही हो। मगर सकारात्मक रहने, नियमों का पालन करने से अच्छा ऑप्शन किसी के पास नहीं हो सकता। कोरोना से अगर लोग ग्रसित हो रहे हैं, तो यह भी याद रखिए कि लोग कोरोना से लड़ाई जीत भी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एएनआई के मुताबिक भारत में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक एक दिन में 2 लाख से भी ज़्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया है। टोटल रिकवरी अब एक करोड़ तीस लाख से भी ऊपर पहुंच गई है। जो कि काफी सकारात्मक बात है।

लिहाजा आंकड़ों पर जाएं तो 24 घंटों में कुल 3,46,786 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 2,19,838 मरीज ठीक हुए हैं तो वहीं 2,624की मौत भी हुई है। इस हिसाब से भारत में कुल कोविड-19 के केस अब 1,66,10,481 पहुंच गए हैं। साथ ही 1,38,67997 लोगों ने कोरोना को हराया भी है। गौर करने वाली बात यह है कि कई लोग हैं जिन्होंने कोरोना को मात दी है। ऐसे में घबराना बिल्कुल भी नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top