National News

आंतकी हमले में सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे लांस नायक संदीप सिंह शहीद

Ad

नई दिल्ली: भारतीय सेना समेत पूरा देश 29 सितंबर को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के खात्मे के लिए कि गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा था कि बुरी खबर एलओसी से सामने आ रही है। सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई में हिस्सा लेने वाले स्पेशल कमांडो संदीप सिंह शहीद हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

martyr sandeep singh

भारतीय सेना ने मंगलवार को शहीद जवान लांस नायक संदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। संदीप नियंत्रण रेखा के समीप तंगधार सेक्टर में रविवार को हुई एक मुठभेड़ में घायल हुए थे और सोमवार को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। एलओसी पर शनिवार से ही आतंकियों खिलाफ एनकाउंटर जारी था। तीन आतंकी जहां शनिवार को ढेर हुए तो वहीं रविवार को दो आतंकी मारे गए हैं। श्रीनगर में रक्षा प्रवक्‍ता कर्नल राजेश कालिया ने जानकारी दी कि सोमवार को कुछ और आतंकी इस एनकाउंटर में मारे गए थे।

संदीप सिंह सिंह 2007 में सेना में शामिल हुए थे। वह पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कोटला खुर्द गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं और 5 साल का बेटा है। उनकी शहादत की खबर के सामने आने के बाद परिवार व गांव में कोहराम मच गया है। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  संदीप चार पैरा टीम का हिस्‍सा थे और साल 2016 में हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक में भी उनका अहम रोल था। लांस नायक संदीप ने इस एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top