National News

उज्जैन में पकड़ा गया विकास दुबे, डरकर खुद किया सरेंडर ! वीडियो देखें

Ad

उज्जैन से देश की सबसे बड़ी सामने आ रही है , मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने पकड़ लिया है। विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। उसने कानपुर में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी विकास दुबे ने उज्जैन महाकाल मंदिर के पास खुद पुलिस को अपना परिचय दिया। कानपुर में हुई घटना के बाद उसके कुछ साथियों का एनकाउंटर हुआ था और इसी डर से उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इससे पहले विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बउवा इटावा में ढेर हो गया। बता दें कि 2 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले विकास दुबे की तलाश में पूरे उत्तर प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तो उसने चिल्लाया कि मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई> तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया और सीधे महाकाल थाने लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में ह। गिरफ्तारी कैसे हुई? इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है। उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी। वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top