National News

सनसनीः अवैध संंबंधों के शक में गर्भवती पत्नी समेत 5 लोगों की हत्या कर डाली

Ad

नई दिल्लीः झारखंड से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। झारखंड के कोडरमा में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी। वहीं एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि बुधवार रात करीब 2:00 बजे मसमोहना हरिजन टोला निवासी गांगो दास (पिता छोटन दास) ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में परिवारवालों ने बताया कि बुधवार रात सभी घर में सोए हुए थे। अचानक आरोपी ने सभी को टांगी से मारकर हत्या कर दी। मृतकों में गंगो दास की 30 साल की गर्बवती पत्नी शीला देवी भी शामिल थी। आरोपी ने इसके साथ ही 50 साल की अपनी मां शांति देवी, अपने  2 साल के बेटे शिवकुमार, 5 साल की बेटी राधिका कुमारी और परिवार की ही 8 साल की निकिता कुमारी को भी मौत के घाट उतार दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 साल की चांदनी कुमारी को ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद चांदनी को डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

घटना के बाद नवलशाही थाना पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अवैध संबंधो के शक में आरोपी ने पूरे परिवार की हत्या की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top