National News

दरिंदगी की हद पार, स्कूल से लौट रही नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Ad

नई दिल्लीः देश में गैंगरेप के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला राजस्थान से सामने आया है। जहां सीकर के मुंडरू में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। 17 साल की पीड़िता की मां ने बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार करने और वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि मामला 21 अगस्त का है। जब पीड़िता लड़की स्कूल से लौट रही थी। तभी एक कार सवार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया। और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर 24 अगस्त को लड़की को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। 21 अगस्त को जब लड़की घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई।

max face clinic haldwani

इसके बाद 24 अगस्त को जब लड़की घर वापस लौटी तो मां ने सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस की तरफ से मामले में कोई कारवाई नहीं की गई। जब मामला ज्यादा गंभीर हुआ तो पुलिस हरकत में आई। वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी गैंगरेप का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। मां ने जब यह बात पुलिस को बताई तो तब पुलिस मामले की जांच में जुट गई। औऱ पीड़िता की मेडिकल जांच और धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड की पूर्व DGP कंचन चौधरी का निधन

यह भी पढ़ेंः कोचिंग में नहीं पहुंच रहे थे टीचर, बच्चे पहुंच गए भोटियापड़ाव चौकी, सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें:हल्द्वानीः मशहूर कोचिंग सेंटर के संचालक ने लोगों को ठगा, करोड़ों रुपये लेकर फरार

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर एसडीएम ने मारा छापा, निकली कमियां

यह भी पढ़ें:हल्द्वानीः AC बस के ड्राइवर ने पी शराब, फिर यात्रियों के साथ ही कर डाली गाली गलौज



ADVERTISEMENTS Ad
To Top